{"_id":"60e8d729240d500dae13e181","slug":"terrorists-killed-in-sunderbani-had-brought-rubber-tubes-to-cross-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पार करने के लिए रबड़ ट्यूब लेकर आए थे सुंदरबनी में ढेर किए गए आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी पार करने के लिए रबड़ ट्यूब लेकर आए थे सुंदरबनी में ढेर किए गए आतंकी
Sat, 10 Jul 2021 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरबनी
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरबनी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Jul 2021 04:39 AM IST
सार
- दादल के जंगल में मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में असलहा और खाने-पीने का सामान भी बरामद
- सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांवों में सेना ने शुक्रवार को भी चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
loc in sunderbani
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियंत्रण रेखा के सुंदरबनी सेक्टर में दादल के जंगल क्षेत्र में ढेर किए गए आतंकी नदी को पार करने के लिए रबड़ ट्यूब साथ लेकर आए थे। दादल के जंगल में बनी गुफा की तलाशी लेने पर सेना ने रबड़ ट्यूब, हवा भरने वाला पंप, भारी मात्रा में असलहा और खाने-पीने का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
वहीं सेना ने शुक्रवार को भी मुठभेड़ स्थल व सटे इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। सेना ने दादल, थियाडी, कलासरा सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के दर्जनों गांवों की घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे को खंगाला।
विज्ञापन
दोनों आतंकी सेना की वर्दी पहने हुए थे। उनके जूते और टोपी भी सैन्य यूनिफार्म जैसी मिली है। नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करने के बाद ढाई किलोमीटर भीतर तक आ चुके आतंकी कालाकोट की पहाड़ियों तक जाने की फिराक में थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता ने आतंकियों को आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
लोगों ने संदिग्ध देखे जाने की सूचना दी थी, जिसके नौ दिन बाद वीरवार सुबह सेना ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान सेना के नायब सूबेदार समेत दो जवान भी शहीद हो गए थे।