{"_id":"5e2b1aba8ebc3e7d5b70cb4a","slug":"terrorists-hurled-grenade-on-police-post-in-noorbagh-area-of-old-srinagar-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर किया ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर किया ग्रेनेड से हमला, एक जवान घायल
Fri, 24 Jan 2020 09:56 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला श्रीनगर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुराने शहर के नूरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हुआ है। हमले में घायल जवान को अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
उधर पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की शिनाख्त हो गई है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा यह पाकिस्तानी दहशतगर्द आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में अबु सैफुल्ला और अबु कासिम के नाम से सक्रिय था। वह डेढ़ साल से अधिक समय से अवंतीपोरा के त्राल और ख्रीव इलाके में सक्रिय था। वह जुलाई 2013 में कुपवाड़ा जिले में मारे गए जैश प्रमुख कारी यासिर का करीबी सहयोगी था।
विज्ञापन
पिछले साल हुई दो आम नागरिकों अब्दुल कादिर कोहली और मंजूर अहमद के अपहरण और हत्या तथा एक दुकानदार नसीर अहमद गनी को घायल करने के मामले में सैफुल्ला आरोपी था। वह एसपीओ को अपनी नौकरियां छोड़ने और गैर स्थानीय मजदूरों को घाटी छोड़ने की धमकी देने से संबंधित पोस्टर लगाने के मामले में भी वांछित था।
पुलिस ने बताया कि अबु सैफुल्ला मंगलवार सुबह पुलवामा के अवंतिपोरा इलाके में जैंत्राग गांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान स्थानीय सहयोगी के साथ घिर गया था। गांव से एक किलोमीटर दूर नागंदर गांव के जंगल में बुधवार को दोबारा शुरू हुई मुठभेड़ मेंवह मारा गया था तथा उसका साथी फरार हो गया था।
विज्ञापन
CRPF: One Central Reserve Police Force (CRPF) personnel injured in the grenade attack. Evacuated to a hospital. #JammuAndKashmir https://t.co/LQM5ZAwWgN
— ANI (@ANI) January 24, 2020