फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Terrorists hurl grenade at Sashastra Seema Bal (SSB) Camp in Soura

श्रीनगर SSB कैंप पर ग्रेनेड हमला, पठानकोट में दिखे संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला,श्रीनगर Updated Fri, 30 Sep 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
Terrorists hurl grenade at Sashastra Seema Bal (SSB) Camp in Soura
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हमले के बाद किए गए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मंगलवार को श्रीनगर के सौरा इलाके में आतंकियों ने सशस्त्र सीमा बल के कैंप को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है। उधर पठानकोट में शाम को कुछ संदिग्‍धों के घुसने की खबर है। पुलिस को एक सेना की वर्दी भी बरामद हुई। इलाके में सदिग्‍धों की खबर से हड़कंप है। पुलिस और सुरक्षा बल का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पठानकोट की पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन



प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित एसएसबी कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, हालांकि इस हमले में किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद एसएसबी और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार न हो जाएं इसलिए अतिरिक्त जवानों को सर्च ऑपरेशन में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



 

सोमवार को CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हुआ था हमला

Terrorists hurl grenade at Sashastra Seema Bal (SSB) Camp in Soura
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
सोमवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हुए थे। आतंकियों का हमला उस वक्त हुआ है जब ये जवान अपनी रूटीन हाइवे पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे। हमले में घायल हुए सभी सीआरपीएफ जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed