{"_id":"6124a5958ebc3e21935cfc4e","slug":"terrorists-hideout-busted-by-army-in-bandipora-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश नाकाम: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश नाकाम: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Tue, 24 Aug 2021 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदीपोरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदीपोरा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:23 PM IST
सार
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। जहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।
विज्ञापन
बांदीपोरा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना की असम राइफल्स और बांदीपोरा पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के नागमर्ग जंगल में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। जहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। आतंकवाद पर इस प्रहार से बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि नागमर्ग बांदीपोरा के जंगलों में आतंकी ठिकाने के बारे में एक विशेष सूचना मिली थी। जिस पर सेना की 26-असम राइफल्स और बांदीपोरा पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान एक ठिकाना मिला जहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। जिसमें दस यूबीजीएल, दो चीन निर्मित ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: क्रिकेट खेल रहे थे खूंखार आतंकी, फिल्मी अंदाज में कमांडो ने संभाला मोर्चा और कर दिया खात्मा
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान में ग्रेनेड और यूबीजीएल सहित हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ है, जिससे एक बड़ी आतंकी साजिश टल गई है।