फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists grenade attack at three places in Jammu And Kashmir

घाटी में आतंकियों ने तीन जगहों पर किया ग्रेनेड हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Terrorists grenade attack at three places in Jammu And Kashmir
आतंकियों ने किया ग्रेनेड अटैक
आतंकियों ने शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नेकां नेता पर हमला ग्रेनेड हमले किए। श्रीनगर के पंथा चौक में देर शाम आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया। इसके अलावा पुलवामा के तहाब स्थित सीआरपीएफ और सेना के संयुक्त कैंप पर भी ग्रेनेड हमला किया। 
विज्ञापन


त्राल में नेकां नेता के घर पर भी ग्रेनेड फेंका गया। तीनों ही हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक में आतंकियों ने सीआरपीएफ  की एक पार्टी को निशाना बनाया। 
विज्ञापन


आतंकियों ने सीआरपीएफ  की 132 बटालियन के जवानों को उस समय ग्रेनेड से निशाना बनाया जब वहां जवानों की तैनाती में बदलाव किया जा रहा था। ग्रेनेड करीब 30 मीटर की दूरी पर फटा। संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त कैंप के गेट पर ग्रेनेड फेंका, संतरी पर गोलियां चलाईं 

आतंकियों ने शुक्रवार की देर शाम को पुलवामा के तहाब स्थित सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त कैंप पर हमला किया। आतंकी कैंप के मुख्य गेट के बाहर ग्रेनेड फेंक कर भाग गए। भागने से पहले आतंकियों ने गेट पर खड़े संतरी पर गोलियां भी चलाईं। 

संतरी की तरफ से इसका जवाब दिया गया। बहरहाल, किसी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।  

गेट के बाहर फटा ग्रेनेड
पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कि आतंकियों ने यूबीजीएल ग्रेनेड से हमला किया। पुलवामा के तहाब स्थित सीआरपीएफ की 180 बटालियन और सेना की 55 आरआर संयुक्त रूप से कैंप करती हैं। 

यह ग्रेनेड गेट के बाहर फटा। ग्रेनेड फेंकने के बाद संतरी ने आतंकियों पर गोलियां चलाई और आतंकी भी कुछ राउंड फायर कर भाग गए। फिलहाल इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
 

नेकां नेता सुभान के घर को बनाया निशाना

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद सुभान भट्ट के घर पर भी हमला किया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। जो पास के एक मकान पर जा गिरा। इससे अफरा तफरी मच गई। हालांकि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed