फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists fired on a civilian in Bijbehara area of Anantnag

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक और ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, अब तक चार की हत्या

Mon, 28 Oct 2019 11:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Terrorists fired on a civilian in Bijbehara area of Anantnag

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में ग्रेनेड से हमला करने के बाद अब आतंकियों ने अनंतनाग में गोलीबारी की है। आतंकियों ने सोमवार रात अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में एक 

विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

बता दें कि आतंकी इससे पहले भी तीन ट्रक ड्राइवरों को गोली मार चुके हैं। 
 


इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में आतंकियों ने एक ग्रेनेड हमला किया, जिसमें 19 नागरिक घायल हैं। छह घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना यूरोपीय यूनियन के दौरे से एक दिन पहले हुई है। जहां यह घटना हुई वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। जिस समय धमाका हुआ आसापास  दुकानें खुली हुई थीं। इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है। 

अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे सोपोर बस अड्डे पर ग्रेनेड हमला किया। जिस समय हमला हुआ वहां काफी भीड़ थी। दुकानें भी खुली हुई थीं। हमले में आतंकियों ने नागरिकों को ही निशाना बनाया। फिलहाल यह नहीं पता लग पाया है कि हमलावर कौन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed