फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists carried out grenade attack in Baramulla, four people including two CRPF personnel injured

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, सीआरपीएफ के दो जवान समेत चार लोग घायल 

Wed, 17 Nov 2021 12:15 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 12:15 PM IST
सार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
Terrorists carried out grenade attack in Baramulla, four people including two CRPF personnel injured
सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर हमला किया। ग्रेनेड के फटने के बाद दो जवानों और दो नागरिक जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। आतंकियों की तलाश के लिए अन्य सुरक्षाबलों को लगाया गया है। पूरे इलाके में कई जगहों पर चेकिंग शुरू की गई है। 

विज्ञापन


उधर सोमवार को श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में घायल आतंकियों के एक और मददगार ने दम तोड़ दिया। इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी समेत दो दहशतगर्द तथा मकान मालिक समेत दो मददगार मारे गए। जांच के दौरान पता चला कि मकान में चल रहे कॉल सेंटर में आतंकियों का पनाहगाह चलाया जा रहा था। मारा गया पाकिस्तानी आतंकी रविवार को डाउनटाउन इलाके में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में शामिल था। आतंकियों के पास से दो पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए डीआईजी की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। विपक्षी पार्टियों ने घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।  आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि मकान मालिक को आतंकियों का पनाहगार माना जाएगा। दूसरा मददगार पेशे से ठेकेदार है, जो मकान के तीन कमरे किराये पर लेकर अवैध रूप से कॉल सेंटर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए पाकिस्तानी आतंकी की पहचान बिलाल भाई उर्फ हैदर के तौर पर हुई है। दूसरा आतंकी रामबन जिले के बनिहाल का गुल है, जिसके परिवार को पहचान के लिए बुलाया गया है। दोनों आतंकियों की डीएनए सैंपलिंग की गई है। आईजी ने बताया कि सोमवार रात हैदरपोरा इलाके में नेशनल हाईवे के पास एक मकान में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed