फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorists attacked on Joint Naka party of Police and CRPF at Litter aglar in Shopian jammu kashmir

आतंकी हमला: शोपियां में दहशतगर्दों की कायराना हरकत, सुरक्षाबलों की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग

Fri, 11 Jun 2021 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

शोपियां जिले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कायराना हरकत की। हालांकि इस हमले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
terrorists attacked on Joint Naka party of Police and CRPF at Litter aglar in Shopian jammu kashmir
तलाशी अभियान चलाते सुरक्षाबल

विस्तार

कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने हमला किया है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि शोपियां के लिटर अग्लर इलाके में तैनात नाका पार्टी को आतंकियों ने दूर से निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं आतंकी संगठन
बता दें कि आतंकी संगठन लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे हैं। घाटी में आतंकियों की दो साजिशों को सुरक्षाबलों ने सोमवार को नाकाम किया था। श्रीनगर नगर निगम के बाहर और त्राल में प्लांट की गई आईईडी बरामद कर आतंकियों के मंसूबे को विफल करने में सफलता मिली। दोनों ही स्थानों पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सचिन और सियासत: पढ़िए पायलट का कश्मीर कनेक्शन, साथ ही जानिए पढ़ाई से लेकर लव लाइफ के बारे में सब कुछ    

यह भी पढ़ें- पानी को तरसेगा पाकिस्तान: शाहपुर कंडी परियोजना के नवंबर 2022 तक चालू होने की उम्मीद

त्राल के साइमो इलाके में आतंकियों ने सड़क किनारे आईईडी प्लांट कर रखी थी। सुरक्षाबलों की नजर पड़ते ही इस रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने छानबीन में पाया कि आईईडी का वजन पांच से सात किलो है। जांच के बाद दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। इस रास्ते से सुरक्षाबलों के वाहन लगातार गुजरते रहते हैं। आतंकियों ने इन वाहनों को उड़ाने की साजिश रची थी, जिसे समय रहते नाकाम बना दिया गया था।


 

दूसरी घटना श्रीनगर नगर निगम के बाहर की है। आतंकियों ने करन नगर इलाके में नगर निगम के मुख्य गेट पर आईईडी प्लांट कर रखी थी। संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़ते ही पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने इसे निष्क्रिय किया।

इससे पहले बीते सप्ताह शनिवार को श्रीनगर के छानपोरा पुलिस थाना से 40 मीटर दूर नौ से दस किलो की आईईडी बरामद की गई थी। यह आईईडी एक काले बैग में रखी गई थी। इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। जिस जगह पर यह आईईडी से भरा बैग मिला था उस जगह पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती होती है। यहीं सुरक्षाबलों का नाका भी लगा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed