फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists attack on Police in Handwara of Jammu and Kashmir

J&K: हंदवाड़ा में पुलिस पर हमला करने वाले दो आतंकी ढेर, पुलसकर्मी घायल

Mon, 13 Nov 2017 10:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Mon, 13 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Terrorists attack on Police in Handwara of Jammu and Kashmir
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सोमवार की शाम पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले हिज्ब के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरकर मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों स्थानीय आतंकी थे। हमले में सुरक्षा बलों को किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया है। साथ ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिले के हंदवाड़ा के जचलडारा में सोमवार शाम करीब पौने छह बजे सेना और पुलिस की नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद  मौके से फरार होने की कोशिश की। 
विज्ञापन


किन मौके पर तैनात जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। तुरंत और जवानों को भी मौके पर बुलाया गया। कुछ देर चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- J&K: पुलवामा के राजपोरा पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

सूत्रों के अनुसार मारे गए दोनों आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से था। दोनों उत्तरी कश्मीर के स्थानीय हैं। इनकी पहचान बारामुला जिले के सोपोर के तोइब और पट्टन पलहालन के आशिक के तौर पर बताई जा रही है। हालांकि, शिनाख्त के विषय में आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed