{"_id":"5ec521058ebc3e909d5b7df9","slug":"terrorists-attack-a-border-security-force-party-at-pandach-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बीएसएफ पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बीएसएफ पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद
Wed, 20 May 2020 05:53 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 May 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : amar ujala
श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके पांदच चौक में बुधवार शाम आतंकियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक नाके पर हमला कर दिया। हमले में दो जवान शहीद हो गए। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। आतंकी दोनों जवानों के हथियार भी ले गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। जवानों की शिनाख्त 37वीं बटालियन के कांस्टेबल राना मंडल और कांस्टेबल जिया हक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बुधवार को श्रीनगर जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर पांदच चौक इलाके में बीएसएफ की 37वीं बटालियन की टुकड़ी नाके पर तैनात थी। शाम पांच बजे एक मोटर साइकिल पर सवार तीन आतंकी वहां पहुंचे और जवानों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे। गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को मौके पर पहुंचे सुरक्षा बल आनन-फानन में श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (स्क्म्सि) ले गए। इस बीच एक जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे जवान की मौत अस्पताल में हुई।
विज्ञापन
आतंकी जवानों की एक एके 47 व एक इंसास राइफल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सुरक्षा बल हुए सतर्क
श्रीनगर में दो वर्ष बाद मंगलवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकी जुनैद साथी के साथ मारा गया था। उसके बाद शहर के बाहरी इलाके में आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल और सतर्क हो गए हैं। लंबे समय तक सक्रिय गतिविधियां न होने से ऐसा माना जा रहा था कि ग्रीष्म कालीन राजधानी में आतंकी गतिविधियां पहले की तुलना में कम हुई हैं।
वारदात के बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है। - विजय कुमार, आईजी, कश्मीर जोन