फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorists are targeting Police in Kashmir

बुरहान की मौत से बौखलाए आतंकी संगठन अब कश्मीर में पुलिस को बना रहे निशाना

Wed, 19 Oct 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 19 Oct 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
terrorists are targeting Police in Kashmir
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
कश्मीर में सेना को निशाना बनाने वाले आतंकी अब राज्य पुलिस को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


लगातार पुलिस से राइफलें छीनने के मामले सामने आ रहे हैं। बुरहान वानी की मौत के बाद आतंकी पुलिस पर अधिक हमलावर हुए हैं। शायद यहीं वजह है कि पुलिस आतंकियों के प्रति कुछ नहीं कर पा रही। 

हैरान करने वाली बात है कि आतंकी सरेआम पुलिस कर्मियों से राइफल छीनकर चले जाते हैं और पुलिस कर्मी कुछ नहीं करते। दरअसल, बुरहान को मारने की रणनीति पुलिस की थी। पुलिस की सूचना पर ही बुरहान का एनकाउंटर किया गया। इसके बाद आतंकी संगठन पुलिस के खिलाफ हो गए और लगातार पुलिस को निशाना बनाने लगे। यह सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

आतंकियों को स्थानीय लोगों का मिल रहा समर्थन

terrorists are targeting Police in Kashmir
Terrorist - फोटो : File Photo
अभी दो दिन पहले ही आतंकी पांच राइफल छीनकर भाग गए। इससे पहले भी कश्मीर में आतंकियों द्वारा पुलिस की ओर से राइफल छीनने की घटनाएं हो चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि बुरहान के मरने के बाद आतंकियों को स्थानीय लोगों का समर्थन अधिक मिल रहा है। इसलिए आम लोगों के बीच पुलिस अपनी छवि को लेकर बच रही है।

इसकी वजह से आतंकी अधिक हमलावर हो रहे हैं। नहीं तो सरेआम पुलिस कर्मियों से राइफले छीनने की घटनाएं न हों। उल्लेखनीय है कि राइफलें छीनने के अलावा आतंकी पुलिस पर हमला भी बोल रहे हैं। इसमें एक सब इंस्पेक्टर भी शहीद हुआ था।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed