फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorists are not only in Jammu, Baramulla is also sensitive: SSP

आतंकवादी सिर्फ जम्मू में ही नहीं, बारामुला भी संवेदनशील: एसएसपी

विज्ञापन
Terrorists are not only in Jammu, Baramulla is also sensitive: SSP
जिले के 100 परिवार एलओसी पार रहने वाले रिश्तेदारों के जरिये नशा तस्करी या घुसपैठियों की मदद करने में पाए गए शामिल
विज्ञापन

कहा- पांच परिवार प्रतिबंधित पदार्थ, हथियारों की तस्करी या घुसपैठ में मदद करने में सक्रिय रूप से शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। आतंकी सिर्फ जम्मू में ही हैं, ऐसा नहीं है। बारामुला जिला भी संवेदनशील है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से निकटता के कारण यहां भी आतंकी गतिविधियों के बारे में सूचनाएं मिलती रहती हैं। सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। ये बातें उत्तरी कश्मीर के बारामुला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गुरिंदरपाल सिंह ने वीरवार को कहीं। उन्होंने कहा कि खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालांकि सुरक्षा बल सतर्क हैं।
एसएसपी सिंह ने कहा कि हमने चौकसी कम नहीं की है। न ही मौजूद आतंकियों को पकड़ने के प्रयासों में कमी की है। सुरक्षा एजेंसियां समन्वय से काम कर रही हैं। आतंकवादियों को पकड़ने और किसी भी संभावित हिंसा को रोकने के लिए 100 प्रतिशत तालमेल और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। उन्होंने खुलासा किया कि जिले में करीब 1,600 परिवार हैं, जिनके रिश्तेदार एलओसी के पार रहते हैं। उनमें से करीब 100 परिवार नशा तस्करी या घुसपैठियों की मदद करने में किसी न किसी स्तर पर शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा, हम इन परिवारों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। 100 में से पांच की पहचान प्रतिबंधित पदार्थ, हथियारों की तस्करी या घुसपैठ में मदद करने में सक्रिय रूप से शामिल होने के रूप में की गई है। हमने उनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। उनकी संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। उन्होंने उक्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, एलओसी के पार रिश्तेदारों के साथ संबंध और बातचीत करना ठीक है। लेकिन अवैध गतिविधियों में शामिल होने या मदद करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि शुरुआती चरण में ड्रग्स की आमद को रोकने के लिए इनपुट के आधार पर जरूरी कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस आतंकवाद और नार्को-आतंकवाद दोनों से निपटने के लिए जीरो-टॉलरेंस के दृष्टिकोण के साथ प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed