{"_id":"616c0b1cae95a479f34d95dc","slug":"terrorists-and-their-sympathizers-will-be-eliminated-said-jammu-and-kashmir-lieutenant-governor-manoj-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिन्हा का संकल्प: नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा, आतंकियों और उनके हमदर्दों का होगा खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिन्हा का संकल्प: नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा, आतंकियों और उनके हमदर्दों का होगा खात्मा
Sun, 17 Oct 2021 05:08 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:08 PM IST
सार
उप-राज्यपाल ने कहा कि आतंकियों की हर कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनके हमदर्दों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में नागरिकों की हत्या और पुंछ में जवानों पर हमले के चलते रविवार को प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के तेवर काफी तल्ख दिखे। आतंकियों और उनके हमदर्दों के खिलाफ सिन्हा ने कठोर कार्रवाई का एलान ही नहीं बल्कि संकल्प भी लिया। उन्होंने आतंकियों द्वारा बहाए गए नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेने की बात कही है। सिन्हा, कश्मीर घाटी में पिछले 10 दिनों में आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यकों और गैर-स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों की हत्या का जिक्र कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें
विज्ञापन
उप-राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की शांति, सामाजिक और आर्थिक प्रगति को बाधित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। सिन्हा ने रेडियो कार्यक्रम 'अवाम की आवाज' में कहा कि आतंकी हमलों में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आतंकवादियों और उनके हमदर्दों का खात्मा कर निर्दोष नागरिकों के खून की हर बूंद का बदला लेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुंछ मुठभेड़ का सातवां दिन: मां-बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आतंकियों की मदद का संदेह
उन्होंने कहा कि हम तेजी से विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। समृद्ध और शांतिपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश के निर्माण के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि अगले महीने जब हम दीपावली के दीप जलाएं तो सुरक्षाबलों के शहीदों की याद में एक दीया अवश्य जलाएं।