फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist waiting for infiltration

एलओसी पार 200 आतंकी घुसपैठ को तैयार

Sun, 21 Sep 2014 01:37 AM IST
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
terrorist waiting for infiltration

नियंत्रण रेखा के पार 200 आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में तैयार बैठे हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात जवानों द्वारा उस पार से बार बार की जा रही घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाया गया है।

विज्ञापन


पर एलओसी पार आधुनिक हथियारों से लैस आतंकी कश्मीर में आई बाढ़ से बनी विपरीत परिस्थितियों का लाभ उठाने की फिराक में हैं। श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के जीओसी सुब्रत साहा ने कहा कि 200 के करीब आतंकी घाटी में भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


आतंकियों को मार गिराने और आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए घाटी में भर में सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बना दिया गया है। इसके साथ

ही घुसपैठ की तमाम कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए नियंत्रण रेखा पर भी पूरी चौकसी बरती जा रही है और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं आतंकी

terrorist waiting for infiltration

जीओसी साहा का कहना था कि बाढ़ में सेना का भी काफी नुकसान हुआ है। सैन्य छावनी का 50 फीसदी इलाका पानी में डूब गया था। पर इसके बावजूद सेना की ओर से सुरक्षा प्रबंधों को कमजोर नहीं पड़ने दिया गया।

उनका कहना था कि मजबूत सुरक्षा का प्रबंधों का ही नतीजा था कि कुछ दिनों पहले ही राजवार के वन क्षेत्र में जवानों ने लश्कर के विदेशी आतंकी उमर भट्टी को मार गिराया था। इसके अलावा तीन आतंकियों को केरन सेक्टर और दो आतंकियों को मच्छेल सेक्टर में बीते 10 दिनों में मार गिराया गया है।

जीओसी ने कहा कि बीते 10 दिनों में भी एलओसी पार से घुसपैठ की कई कोशिशें की गईं पर जवानों ने हर बार आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed