फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist targeted policemen on second day in kashmir

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिस कर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 27 Jul 2017 11:41 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 27 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
terrorist targeted policemen on second day in kashmir
आतंकी हमले में घायल - फोटो : File Photo

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में लगातार दूसरे दिन भी आतंकियों ने पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर हमला किया। घटना यामरच गांव की है। आतंकियों ने गांव में पुलिसकर्मी सलीम यूसुफ भट को उसके घर के पास गोली मार दी। इस दौरान वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


सलीम उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में तैनात है और इन दिनों छुट्टियों में घर आया हुआ है। बुधवार को भी जिले के यारीपोरा इलाके में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसाकर जान ले ली थी । दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार की रात आतंकियों ने सेना की पेट्रोल पार्टी पर हमला किया। जिले के मात्रिबुग इलाके में पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की। सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया के अनुसार इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


घाटी में इधर बीच कई आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है। इससे बौखलाए आतंकियों ने मुखबिरी के शक में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले अच्छाबल में आतंकी हमले में एसएचओ समेत छह पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इस दौरान पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर पुलिसकर्मियों को कुछ दिन तक घर न जाने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed