फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist targeted army's trained dogs

सेना के प्रशिक्षित कुत्तों को आतंकी बना रहे निशाना

Thu, 13 Aug 2015 10:19 AM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
terrorist targeted army's trained dogs

DEMO PIC

विज्ञापन

पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिशों को विफल करने में अहम भूमिका निभाने वाले सेना के प्रशिक्षित कुत्ते अब आतंकियों के निशाने पर हैं। जम्मू कश्मीर में भारत-पाक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इन कुत्तों की भूमिका किसी इस्राइली उपकरण से कम नहीं है।

प्रशिक्षित कुत्ते जवानों को पाकिस्तानी बार्डर एक्शन टीम की बिछाई बारूदी सुरंगों से बचाते हैं और आतंकियों की हलचल पर तुरंत चौकन्ना भी करते हैं। चूंकि घुसपैठ की राह में ये प्रशिक्षित कुत्ते सबसे बड़ी बाधा हैं  इसलिये आतंकी अब उन्हें निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


सेना के अधिकारी मानते हैं कि इनकी मदद के बगैर एलओसी और बार्डर पर पेट्रोलिंग भी मुश्किल है। कुछ अग्रिम चौकियों पर जवानों ने जंगली कुत्तों को भी प्रशिक्षित कर अपना सहयोगी बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई घुसपैठ की कोशिशें हुई थी विफल

terrorist targeted army's trained dogs

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार में इस माह आतंकियों ने मानसी नामक प्रशिक्षित कुत्ते की हत्या कर दी। मानसी की सूचना पर पहले घुसपैठ की कोई कोशिशें विफल की गईं थी। इस प्रशिक्षित डाग के साथ उसके प्रशिक्षक जवान बशीर भी आतंकी हमले में शहीद हो गए। हाल के दिनों में आधा दर्जन प्रशिक्षित कुत्तों को निशाना बनाया गया है।

आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने में मदद के लिए सेना ने कुत्तों के प्रशिक्षण के लिए कश्मीर में अलग यूनिट बनाई है। एलओसी और बार्डर इलाके में 600 से अधिक प्रशिक्षित डाग की तैनाती है।

कश्मीर संभाग में हाल के दिनों में घुसपैठ की 11 कोशिशें विफल की गईं जिसमें 19 आतंकी मारे गए। सभी आपरेशन में इन प्रशिक्षित कुत्तों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। सेना ने अब इन कुत्तों की सुरक्षा के लिए गश्त में जवानों की संख्या बढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed