{"_id":"5efced668ebc3e431920316e","slug":"terrorist-problem-jammu-news-jmu213373492","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में फंसे आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में फंसे आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा। त्राल में मंगलवार रात सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है और तलाशी अभियान जारी है।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात त्राल से करीब आठ किलोमीटर दूर खील के जंगलों में सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आमना-सामना होने पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। इस दौरान आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में लगे हुए हैं।
किसान तारबंदी के आगे खेती करें, सुरक्षा देंगे
हीरानगर। किसान तारबंदी के आगे अपनी जमीनों पर खेती करें, जमीन को बंजर न होने दें। प्रशासन की ओर से उन्हें पूरा सहयोग किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने बुधवार को बीएसएफ की मनियारी पोस्ट पर लोगों से बैठक के दौरान यह बात कही। बीएसएफ के आईजी नरेंद्र सिंह जम्वाल ने किसानों को खेती के लिए पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
यहां मौजूद किसानों और जनप्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तारबंदी के आगे हजारों एकड़ जमीन खाली पड़ी है। उस जमीन पर किसान खेती शुरू करें ताकि यह जमीन आबाद हो और उनकी अधिक आय का जरिया बने। जिला प्रशासन की ओर से किसानों की हरसंभव सहायता की जाएगी। खेती के लिए आधुनिक उपकरणों की जरूरत पड़ी तो वह भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मुफ्त बीज दिया जाएगा। सीमांत इलाकों में चल रहे बंकरों का काम अगस्त माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। वहीं, इस मौके पर मौजूद बीएसएफ के आईजी ने कहा कि किसान तारबंदी के आगे खेती शुरू करें हम उन्हें पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे। बीडीसी चेयरमैन करण कुमार ने बॉर्डर से सटे गांवों के लोगों की अन्य समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस मौके पर डीसी कठुआ ओपी भगत समेत कई विभागीय अधिकारी यहां मौजूद रहे।