{"_id":"5ed94de98ebc3e90602ac4e8","slug":"terrorist-problem-jammu-news-jmu211443030","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाए आतंकी फिदायीन हमले की फिराक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौखलाए आतंकी फिदायीन हमले की फिराक में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिल रही कामयाबी से आतंकी संगठन बौखला गए हैं। पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के आईईडी एक्सपर्ट अब्दुल रहमान उर्फ फौजी बाबा के अपने दो अन्य साथियों के साथ मारे जाने के बाद सभी आतंकी संगठनों को सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमले करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लेटर पैड पर जारी इस बयान पर कमांडर गाजी हैदर का नाम लिखा हुआ है जिससे यह पता चलता है कि बयान उसकी ओर से जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल बयान में कश्मीर में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद, अंसार गजवातुल हिंद, आईएसजेके, तहरीक उल मुजाहिदीन, अल उमर मुजाहिदीन, अल बदर, द रिजिस्टेंस फ्रंट आदि आतंकी संगठनों के आतंकियों को ये निर्देश जारी किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि जब हम मारे जाते हैं तो सुरक्षाबल हमारे शव घर वालों को नहीं सौंपती। हम मौजूदा दौर में फिदायीन की तरह ही हैं। इसलिए फिदायीन हमले किए जाएं।
इसको लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस बीच एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसका संज्ञान लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या यह सही में किसी आतंकी संगठन ने जारी किया है या किसी की शरारत है। हो सकता है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को मिली कामयाबी के चलते यह आतंकियों की बौखलाहट है, जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सक्षम हैं।