फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist plan again attack on international border in jammu and kashmir

एक्सक्लूसिवः इंटरनेशनल बार्डर पर फिर बड़े हमले करने की फिराक में हैं आतंकी

Wed, 28 Feb 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 28 Feb 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
terrorist plan again attack on international border in jammu and kashmir
भारत पाक सीमा - फोटो : FILE PHOTO

इंटरनेशनल बार्डर (आईबी) पर पाकिस्तान के आतंकी बीएसएफ के गश्ती दल को बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। चूंकि आतंकियों की घुसपैठ को बीएसएफ लगातार नाकाम कर रही है। ऐसे में आतंकी बीएसएफ के गश्ती दल के रूट पर आईईडी लगाने की साजिश लगाने की फिराक में हैं। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि सांबा और परगवाल सेक्टर में यह साजिश रची जा रही है। पाकिस्तानी रेंजर भी इसमें मदद कर रहे हैं। वह आतंकियों को बीएसएफ की गश्त की जानकारी दे रहे हैं। इसका सिस्टम क्या रहता है, इस सूचना को आधार बनाकर आतंकी आईईडी लगाने की कोशिश में हैं, ताकि जवान इसकी चपेट में आ सकें। 
विज्ञापन


जम्मू और सांबा जिले के बार्डर पर पिछले एक साल में करीब एक दर्जन बार घुसपैठ की कोशिश हुई है। करीब आधा दर्जन घुसपैठिये ढेर  भी किए गए। आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम किया गया। इससे आतंकियों में बौखलाहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किसी न किसी तरह से भारतीय जवानों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में भी पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था, इसलिए भी वह बौखलाहट में है। 

सीमा पर बंकरों का निर्माण जल्द शुरू हो

 मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के वर्तमान हालात की जानकारी दी। उन्होंने आईबी और एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से आए दिन हो रही गोलाबारी के चलते ग्रामीणों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।

कहा कि सामुदायिक और व्यक्तिगत बंकरों का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान महबूबा ने कहा कि सीजफायर उल्लंघन से सीमावर्ती इलाकों के लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। मुलाकात के दौरान राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के एजेंडा आफ अलायंस के बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन के एजेंडे के पूरी तरह से कार्यान्वयन से जम्मू-कश्मीर के सामने आने वाले कई मुद्दों का निवारण हो सकेगा। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली से महंगे कर्ज को नरम ऋण में बदलने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed