{"_id":"5b122eb14f1c1b8a6e8b5df9","slug":"terrorist-organization-jaish-e-mohammad-recruitment-of-young-men","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर की किलेबंदी में जुटा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, युवाओं की कर रहा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर की किलेबंदी में जुटा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, युवाओं की कर रहा भर्ती
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद दक्षिणी कश्मीर की किलेबंदी में जुट गया है। हिजबुल को मात देकर यहां दबदबा बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत नए युवाओं की संगठन में भर्ती की जा रही है।
सुरक्षा बलों, विधायकों व अन्य राजनीतिक लोगों पर व्यापक पैमाने पर हमले करने की साजिश की गई है। इसके लिए ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें भारी मात्रा में ग्रेनेड उपलब्ध कराने के सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं।
जैश ने दक्षिणी कश्मीर में अपनी सक्रियता एकदम से बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिले हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा हमले कर इस पूरे इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए वह संगठन में युवाओं की भर्ती कर रहा है। पढ़े लिखे युवाओं को भी प्रलोभन देकर उन्हें आतंक के रास्ते पर धकेला जा रहा है। इनपुट है कि जैश में हाल के दिनों में आधा दर्जन युवा शामिल हुए हैं।

इनके वायरल हुए फोटो के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां सत्यता की जांच में जुट गई हैं। रमजान में एकतरफा सीजफायर की घोषणा के बाद से घाटी में रोजाना दो-तीन हमले हो रहे हैं और दो-तीन युवा आतंकी संगठन में भर्ती हो रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि इन दिनों जितने भी युवाओं की भर्ती हो रही है उनमें से ज्यादातर जैश में शामिल हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हाल के दिनों में दक्षिणी कश्मीर में जो ग्रेनेड हमले हो रहे हैं उनमें निशाना चूकने की बात लगभग सभी हमलों में सामने आ रही है।
इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि यह काम प्रशिक्षित आतंकियों का न होकर ओवर ग्राउंड वर्करों का हो सकता है। जैश ओजीडब्ल्यू के सहारे ज्यादा से ज्यादा हमले करवाने की साजिश के तहत काम कर रहा है ताकि दहशत का माहौल पैदा किया जा सके।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के चारो जिले पहले से ही संवेदनशील हैं। इधर बीच जैश की सक्रियता के इनपुट मिले हैं। कई हमलों की जिम्मेदारी उसने ली भी है। ऐसे में अब नए मोर्चे पर काम करने की जरूरत है।

पिछले एक हफ्ते में सभी आतंकी हमले जैश ने करवाए
दक्षिणी कश्मीर में पिछले एक सप्ताह में हुए सभी हमले जैश ने करवाए हैं। जैश ने गत सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश सहित तीन अन्य हमलों की जिम्मेदारी भी ली है।
माना जा रहा है कि जितने भी ग्रेनेड हमले हो रहे हैं, सबमें जैश का हाथ है। सुरक्षा एजेंसियों को इस बात के इनपुट मिलने के बाद जांच तेज कर दी गई है।