फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist organization a hurry to attack Amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की साजिश, हमला करने की फिराक में आतंकी संगठन

Sun, 02 Jun 2019 10:37 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jun 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Terrorist organization a hurry to attack Amarnath yatra
फाइल फोटो
अलगाववादी और आतंकी संगठन अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की फिराक में हैं। आतंकी जाकिर मूसा की मौत से बौखलाए दहशतगर्द उसके नाम पर अवाम को भड़का कर यात्रा प्रभावित करने की साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। अमरनाथ यात्रियों पर पथराव किया जा सकता है या फिर आतंकी आईईडी और ग्रेनेड से हमला कर सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि सामने की मुठभेड़ की जगह आतंकी कोशिश में हैं कि ग्रेनेड से हमला किया जाए या फिर आईईडी लगाकर अमरनाथ यात्रा के काफिलों को प्रभावित किया जा सके। 
विज्ञापन


ऐसे प्रयास होने की खुफिया जानकारी है। जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा आरंभ होगी। अनंतनाग से लेकर श्रीनगर तक रास्ता काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रास्ते पर ग्रेनेड और आईईडी से हमला किया जा सकता है। इसके अलावा अनंतनाग, पांपोर, कुलगाम के पास यात्रा के वाहनों पर पथराव किया जा सकता है।

श्रीनगर टाउन में भी यात्रा के वाहनों पर पथराव किया जा सकता है। आतंकियों की इस मंशा से निपटने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी कमर कस ली है। करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों को यात्रा की सुरक्षा में लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed