{"_id":"5d9979c98ebc3e93df4240d2","slug":"terrorist-of-jaish-e-mohammed-arrested-in-jammu-kashmir-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नापाक मंसूबों पर सेना का वार, एक अधिकारी की हत्या का प्लान बना रहे जैश आतंकी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नापाक मंसूबों पर सेना का वार, एक अधिकारी की हत्या का प्लान बना रहे जैश आतंकी को किया गिरफ्तार
Sun, 06 Oct 2019 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आतंकी
- फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर में 52 आरआर, सीआरपीएफ व एसओजी के संयुक्त ऑपरेशन को बारामुला में बड़ी सफलता मिली है। पुख्ता सूचना के आधार पर सेना ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें जैश के एक आतंकी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आतंकी मोहसिन सालेह 21 अगस्त को जैश में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
उसके पास से एक पिस्टल, 17 गोलियां, 1 मैग्जीन बरामद हुई है। आतंकी मोहिसन मुस्ताक पूछताछ की जा रही है। इससे कुछ दिनों पहले भी जैश का एक आतंकी पकड़ा गया था। इस महीने सेना को यह दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है। पकड़े गए आतंकी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक बारामूला एमडी सुलेमान चौधरी ने बताया कि इस आतंकी को एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया। उसके पास से बरामद हथियार व अन्य चीजों से ज्ञात होता है कि वह एक पुलिस अधिकारी की हत्या की योजना बना रहा था।
विज्ञापन