{"_id":"5b450b354f1c1bbe248b5be1","slug":"terrorist-killed-women-after-failing-to-bank-loot-in-north-kashmir-hajin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आतंकी जब नहीं लूट सकें बैंक, तो वहां मौजूद महिला की हत्या कर हुए फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आतंकी जब नहीं लूट सकें बैंक, तो वहां मौजूद महिला की हत्या कर हुए फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: आतंकी जब नहीं लूट सकें बैंक, तो वहां मौजूद महिला की हत्या कर हुए फरार
- फोटो : ANI
बांदीपुरा के शाहगुंद गांव में पीडीपी कार्यकर्ता अब्दुल मजीद डार की पत्नी शकीला बेगम की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि आतंकी जम्मू कश्मीर बैंक लूटने आए थे।
घटना के एक दिन बाद पुलिस के दावा किया कि आतंकी शकीला बेगम के अहाते में स्थित जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा को लूटने आए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आतंकी दो बैंक शाखाओं के पास दो ग्रुप में पहुंचे थे।
अहाते में स्थित बैंक शाखा बंद होने के चलते जब दो आतंकी वहां दाखिल होने में असफल रहे तो वह शकीला के घर में दाखिल हो गए। महिला ने उनका मुकाबला किया और वह उनका निशाना बन गई।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार आतंकियों ने पहले महिला पर फायर खोलना चाहा लेकिन पिस्तौल नहीं चली। उन्होंने बताया कि जो दूसरा ग्रुप था उनके पास आधुनिक हथियार थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाजिन बेल्ट में मौजूद आतंकियों के पास पैसों की कमी हो गई है और वह बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या को अंजाम देने वाले आतंकियों की शिनाख्त हो चुकी है और जल्द ही तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।