{"_id":"5ae74d4e4f1c1ba1098b7690","slug":"terrorist-killed-three-youth-in-baramulla-north-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बारामूला में देर रात आतंकियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, सरेआम 3 युवकों को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बारामूला में देर रात आतंकियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, सरेआम 3 युवकों को उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 May 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
Terrorist
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी करके तीन स्थानीय युवकों की हत्या कर दी। सोमवार रात करीब 9 बजे आतंकियों ने अचानक तीन स्थानीय युवकों को निशाना बना कर गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में तीनों युवकों की मौके से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मारे गए युवकों की पहचान आशिफ अहमद शेख, हसीब अहमद खान, मोहम्मद असगर के तौर पर हुई है। मारे गए तीनों युवक बारामूला के ही रहने वाले थे। सूत्रों की मानें तो इस वारदात को एक पाकिस्तानी व दो स्थानीय आतंकियों ने मिलकर अंजाम दिया है।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके से पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि सरेआम तीन लड़को के मारे जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
मुखबिरी के हत्या की आशंका
फिलहाल अभी तक हत्या के कारणों का साफतौर पर पता नहीं चल पाया है। लेकिन खबर है कि मुखबिरी के शक में आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक कोई पुष्टि नहीं है
उमर ऩे जताया दुख
रियासत के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर तीन नागरिकों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि अब मैं देखना चाहता हूं कि आतंकियों द्वारा तीन नागिरकों के मारे जाने पर अलगाववादियों की प्रतिक्रिया रहती है। क्यों कि जब सुरक्षबलों द्वारा ऐसी घटना होती है तो वो दुख व्यक्त करते हैं।