{"_id":"5f173c108ebc3e9fa45f8672","slug":"terrorist-jammu-city-news-jmu214831029","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः लश्कर का मददगार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, छापामारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः लश्कर का मददगार पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, छापामारी जारी
Wed, 22 Jul 2020 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पीर मिट्ठा इलाके से पकड़े गए लश्कर के मददगार को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीमों ने डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भी मंगलवार को छापामारी की। आरोपी मुब्बसर भट्ट के संपर्क में रहने वाले छह से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। इनमें से कुछ के हिजबुल और लश्कर के लिए काम करने की आशंका है।
विज्ञापन
हालांकि अब तक यह सामने नहीं आया कि आखिर मुब्बसर तक हवाला का पैसा कैसे पहुंचा। इसकी तहकीकात की जा रही है। पुख्ता सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन विंग ने सोमवार को डोडा के रहने वाले मुब्बसर को जम्मू के खटीका तालाब स्थित मस्जिद से दबोचा था।
विज्ञापन
इसके पास एक टिफिन बॉक्स भी मिला था। इसमें डेढ़ लाख रुपये थे। इन पैसों को डोडा में आतंकी गतिविधियों पर खर्च किया जाना था। यह पैसा पाकिस्तान में लश्कर के कमांडर हारून ने भेजा था। मंगलवार को पुलिस टीमों ने जम्मू संभाग के कठुआ, सांबा, बठिंडी आदि इलाकों में कुछ लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
कुछ टीमों ने डोडा और किश्तवाड़ में भी पूछताछ की है। पुलिस ने आरोपी मुब्बसर के मोबाइल फोन को भी जांच के लिए लैब भेजा है। गौर हो कि डोडा किश्तवाड़ में आतंकी संगठन दोबारा आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है।