फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist infiltration from across the border in Jammu-Kashmir, security tightened up to the highway

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका, हाईवे तक सुरक्षा कड़ी

Sun, 29 Dec 2019 07:29 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 29 Dec 2019 07:29 PM IST
सार

  • पुलिस अफसरों को नए साल पर स्टेशन न छोड़ने की हिदायत 
  • कोहरे में गश्त बढ़ाई, पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात

विज्ञापन
terrorist infiltration from across the border in Jammu-Kashmir, security tightened up to the highway
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते नए साल पर सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अपने खुफिया तंत्र को अगले तीन दिन अलर्ट पर रखा है। पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सरहद से लेकर हाईवे तक सुरक्षा कड़ी कर दी है। हाइवे पर सुरक्षाबलों को गश्त करने के लिए लगाया गया है। अगले तीन दिन पुलिस के अफसर भी अपने-अपने इलाके में मौजूद रहेंगे। उन्हें स्टेशन न छोड़ने को कहा गया है। 
विज्ञापन


नेशनल हाइवे पर लखनपुर से लेकर उधमपुर तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पहले से मौजूद नाकों के अलावा कुछ अतिरिक्त नाके स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सांबा, कठुआ, जम्मू, राजोरी और पुंछ जिलों के सरहद से शहर को जोड़ने वाले तमाम इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इन इलाकों में कोहरे की आड़ में सीमापार से घुसपैठ की आशंका है। 
विज्ञापन

पूरा अमला सक्रिय
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं। पुलिस और तमाम एजेंसियां सक्रिय हैं। सुरक्षा के थ्री टायर बंदोबस्त हैं। बार्डर और एलओसी पर सेना एवं बीएसएफ पहले से तैनात और मुस्तैद हैं। शहर और अन्य इलाकों में भी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। विशेष नाकों के साथ रात के समय विशेष गश्त की जा रही है। पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों के सरपंचों को भी विश्वास में लिया है। इसके अलावा लोगों को चाहिए कि वह कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या फिर किसी को संदिग्ध घूमता देखें तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।-विवेक गुप्ता, डीआईजी, जेके पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों के शहर के लिए सुरक्षा का कड़ा घेरा
मंदिरों के शहर जम्मू के तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा को मजबूत कर दिया है। रात के समय पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। शहर के रघुनाथ मंदिर, रणवीरेश्वर मंदिर, पीरखो मंदिर, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा मजबूत की गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। रात के समय वाहनों की गहन जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed