{"_id":"59379bf74f1c1b831c9c90a1","slug":"terrorist-infiltration-foiled-in-kupwara-of-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में LoC के रास्ते आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में LoC के रास्ते आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सेना ने ढेर किए 3 आतंकी
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में बीती रात सेना के जवानों द्वारा एलओसी के रास्ते आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में एलओसी से सटे मच्छैल सेक्टर में सेना द्वारा 4 आतंकियों को ढेर किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के जिले कुपवाड़ा में आतंकियों द्वारा बीती रात एलओसी के रास्ते घुसपैठ करने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान सेना के सतर्क जवानों ने हलचल देखकर आतंकियों को ललकारा तो आतंकियों द्वारा जवानों पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
इसके बाद सेना के द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए की गई जवाबी कार्रवाई में अब तक 4 आतंकियों को मार गिराया गया। हालांकि इस बारे में सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
3 एके-47 राइफल और जीपीएस बरामद
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकियों के पास से 3 एके-47 राइफल बरामद हुई है। इसके साथ ही आतंकियों से जीपीएस और ग्रेनेड मिलने की बात भी सामने आ रही है। कुपवाड़ा में सेना का आपरेशन अब भी जारी है, हालांकि अब तक सेना की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
आतंकी हमले के बाद से हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल
indian army
- फोटो : File Photo
कश्मीर के बांदीपोरा में सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन पर हुए हमले के बाद से ही कश्मीर घाटी में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। आतंकी हमले की आशंका और कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश होने के इनपुट्स के बाद से ही एलओसी पर सुरक्षाबलों द्वारा पूरी चौकसी बरती जा रही है।