फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist hideout demolished Handwara of Kupwara, arms and ammunition recovered

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकी ठिकाने ध्वस्त, जंगल में दो जगहों से हथियार व गोला-बारूद मिले

Thu, 06 Apr 2023 08:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 08:27 PM IST
सार

विशिष्ट इनपुट पर सेना व पुलिस ने हफरुदा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। घने जंगल के बीच बने दो ठिकानों से हथियार बरामद किए गए।

विज्ञापन
Terrorist hideout demolished Handwara of Kupwara, arms and ammunition recovered
हंदवाड़ा में आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हफरूदा जंगलो में आतकियों के दो ठिकानों को ध्वस्त कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। वहां से भारतीय मुद्रा भी मिली है। बरामद हथियारों में चीन में बने कारतूस व रूस निर्मित यूबीजीएल ग्रेनेड शामिल हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर सेना व जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने हंदवाड़ा के हफरुदा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान उसे घने जंगल के बीच दो ठिकानों पर पर्याप्त सुरक्षित पैकिंग के साथ छिपाए गए हथियारों के पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन


इन पैकेट में हथियारों के अलावा बड़ी मात्रा में नगदी भी शामिल है। फिलहाल कितना पैसा बरामद हुआ इसकी जानकारी नहीं है। 7.62 एमएम के 720 कारतूस (इनके चीन में बने होने की आशंका है), आरपीजी के पांच कारतूस, आरपीजी के 9 बूस्टर ट्यूब, 10 यूबीजीएल ग्रेनेड (इनके रूस में बने होने की संभावना है) ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांदीपोरा में लश्कर का आतंकी मददगार गिरफ्तार

कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी मददगार को ग्रेनेड और एके-47 की गोलिरों के साथ गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने गुप्त सूचना के आधार पर अलोसा इलाके में कनाल रोड पर एक नाका लगाया था। यहां चेकिंग के दौरान वह चीनी ग्रेनेड और 12 कारतूसों के साथ पकड़ा गया।



सुरक्षाबलों की टीम में 26 एआर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन शामिल थी। पुलिस ने बांदीपोरा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed