{"_id":"61879586d56b2ae01a6eb8123a3fab4a","slug":"terrorist-hideout-busted-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजीबल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजीबल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 28 Jul 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखते हुए बारामुला के हाजीबल इलाके में आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इस ठिकाने से सुरक्षा बलों ने विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुबह पुलिस और 46 आरआर के जवानों ने बारामुला से सटे हाजीबल इलाके में संयुक्त रूप एक सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को आतंकी ठिकाने का पता चला, लेकिन जवानों के पहुंचने से पहले ही आतंकी ठिकाने को छोड़ चुके थे।
विज्ञापन
जवानों ने ठिकाने में दाखिल होकर तलाशी ली और वहां से हथियारों का एक बड़ा जखीरा, कपड़े और राशन बरामद किया।
बरामद किए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री में तीन यूवीजीएल, 19 आरपीजी, पांच रेडियो सेट, एक दूरबीन, पांच किलो विस्फोटक पदार्थ, दो राकेट, एक एके-47, एसाल्ट राइफल के 250 कारतूस, 12 डेटोनेटर, तीन ग्रेनेड, एक प्रेशर कुकर आईईडी शामिल है। फिलहाल, जवानों ने इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी रखा है।
विज्ञापन