फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist funding module of Lashkar busted in Jammu, One Arrested

जम्मू में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश, एक आतंकवादी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jul 2020 05:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
terrorist funding module of Lashkar busted in Jammu, One Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। एक आतंकी को पकड़ने में भी सफलता मिली है, जोकि आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम कर रहा था। पकड़े गए आतंकी की पहचान मुबाशिर भट पुत्र फारूक अहमद भट निवासी सजान डोडा के रूप में हुई है। पकड़े गए आतंकी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि घाटी का माहौल खराब करने के लिए सीमा पार से लगातार साजिशें रची जा रही हैं। जिसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ड्रग्स बेचकर पैसा जुटाने में लगी है। इसके लिए बड़े स्तर पर कश्मीर में आतंकियों के मददगारों को लगाया गया है। जो कश्मीर से लेकर पंजाब तक ड्रग्स पहुंचा रहे हैं। इससे इकट्ठा होने वाला पैसा आतंकियों को दिया जा रहा है। यही नहीं, सीमा पार से आने वाले हथियारों को भी आतंकियों तक पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन


11 जून को सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों के तीन मददगारों को दबोचा था। इनके पास से 1.34 करोड़ रुपये की नकदी, 80 करोड़ रुपये की 21 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। इसके बाद 27 जून को कुपवाड़ा में आतंकियों के पांच मददगारों से 60 करोड़ रुपये की 13.5 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भी कई बार ड्रग्स की खेप के साथ आतंकियों के मददगारों को दबोचा गया है। आतंकी रियाज नायकू के लिए काम करने वाले पंजाब में सक्रिय मददगारों से भी 25 अप्रैल को करोड़ों रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई थी।


पाकिस्तान कश्मीर और जम्मू की एलओसी को ड्रग्स की सप्लाई के लिए इस्तेमाल कर रहा है। पहले पंजाब बॉर्डर से ड्रग्स भेजी जाती थी। अब कश्मीर और जम्मू की एलओसी से भेजी जा रही है। पाकिस्तान हेरोइन की सप्लाई ज्यादा भेज रहा है, क्योंकि इसकी कीमत अधिक होती है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, राजोरी और पुंछ के अलावा कभी कभार जम्मू, सांबा और कठुआ बॉर्डर से सप्लाई भेजी जाती है।

यह भी पढ़ेंः चूल्हे के पास पड़ी लाशें देख सिहर उठा पुंछ, अधपकी रोटी और शरीर के चिथड़े बयां कर रहे थे पाक की कायरता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed