फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist conspiracy: Infiltration attempt failed in Uri sector, security forces conducted search operation in the area

आतंकी साजिश: उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इलाके में सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन

Wed, 17 Nov 2021 11:49 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 11:49 AM IST
सार

बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सीमापार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों के चलते सेना ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन
Terrorist conspiracy: Infiltration attempt failed in Uri sector, security forces conducted search operation in the area
भारतीय सेना - फोटो : भारतीय सेना

विस्तार

बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। सीमापार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों के चलते सेना ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात उड़ी में सीमापार से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इसे गश्त कर रहे जवानों ने नाकाम कर दिया। सेना ने घुसपैठ जैसी घटना होने से स्पष्ट तौर पर इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठ के लिए सीमापार से लगाई आग, दिगवार सेक्टर में बिछाई बारूदी सुरंगों में विस्फोट
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सेक्टर के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लगी आग देर रात नो मैंस लैंड में माइन फिल्ड तक पहुंच गई। इसके बाद घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगे। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में बारूदी सुरंगों में विस्फोट होते रहे। बारूदी सुरंगों में विस्फोट की आवाजें दिगवार सुनाई दे रही थी।

बारूदी सुंरगें फटने के बाद हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा
सूत्रों के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे दिगवार में नियंत्रण रेखा के पास स्थित नक्करकोट क्षेत्र के उस पार पीओके में अचानक आग के गोले दिखाई देने लगे। जो देर रात्र दस बजे तक नियंत्रण रेखा के आगे नो मैन लैंड को पार करते हुए माइन फिल्ड तक पहुंच गई। इस आग से बारूदी सुंरगें फटने लगी इसके धमाकों से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed