{"_id":"61949e89fe369d4b512bdefb","slug":"terrorist-conspiracy-infiltration-attempt-failed-in-uri-sector-security-forces-conducted-search-operation-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी साजिश: उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इलाके में सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी साजिश: उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, इलाके में सुरक्षाबलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन
Wed, 17 Nov 2021 11:49 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:49 AM IST
सार
बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सीमापार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों के चलते सेना ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया। सीमापार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों के चलते सेना ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात उड़ी में सीमापार से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। इसे गश्त कर रहे जवानों ने नाकाम कर दिया। सेना ने घुसपैठ जैसी घटना होने से स्पष्ट तौर पर इनकार किया है।
विज्ञापन
घुसपैठ के लिए सीमापार से लगाई आग, दिगवार सेक्टर में बिछाई बारूदी सुरंगों में विस्फोट
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार सेक्टर के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से लगी आग देर रात नो मैंस लैंड में माइन फिल्ड तक पहुंच गई। इसके बाद घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई बारूदी सुरंगों में विस्फोट होने लगे। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में बारूदी सुरंगों में विस्फोट होते रहे। बारूदी सुरंगों में विस्फोट की आवाजें दिगवार सुनाई दे रही थी।
बारूदी सुंरगें फटने के बाद हुए धमाकों से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा
सूत्रों के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे दिगवार में नियंत्रण रेखा के पास स्थित नक्करकोट क्षेत्र के उस पार पीओके में अचानक आग के गोले दिखाई देने लगे। जो देर रात्र दस बजे तक नियंत्रण रेखा के आगे नो मैन लैंड को पार करते हुए माइन फिल्ड तक पहुंच गई। इस आग से बारूदी सुंरगें फटने लगी इसके धमाकों से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा।
विज्ञापन
Indian Army troops in the Uri sector have foiled an infiltration bid by Pakistan Army-backed terrorists. The firing took place after suspicious movement was noticed by troops in the area. Search operations have been launched by the forces. Details awaited: Army sourcesविज्ञापन— ANI (@ANI) November 17, 2021