{"_id":"5963984d4f1c1b39528b49bf","slug":"terrorist-attacked-on-police-convoy-in-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: दो आतंकी हमलों से दहला अनंतनाग, 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: दो आतंकी हमलों से दहला अनंतनाग, 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत, 19 घायल
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
हमले के बाद अलर्ट
- फोटो : ANI
कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों के काफिले और अमरनाथ यात्रियों की एक बस को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा अनंतनाग में पुलिस के काफिले के बाद अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर फायरिंग की गई है। इस हमले में 7 यात्रियों की मौत की खबर है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार आतंकियों द्वारा ये हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ जब आतंकियों द्वारा अनंतनाग में आतंकियों द्वारा पुलिस की एक नाका पार्टी पर हमला किया गया। इस आतंकी हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इस हमले के बाद भागते हुए आतंकियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई।
विज्ञापन
इसके बाद आतंकियों द्वारा आतंकियों द्वारा श्रीनगर से जम्मू जा रही एक बस पर भी गोलीबारी की गई। इस कायराना हमले के दौरान 6 अमरनाथ यात्रियों की मौत हुई है जबकि 19 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सीआरपीएफ, सेना और जेकेपी के जवानों का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
श्राइन बोर्ड के साथ पंजीकृत नहीं थी आतंकी हमले का शिकार हुई बस
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बस श्राइन बोर्ड के साथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं की गई थी। सूत्रों के अनुसार बस गुजरात के नंबर पर पंजीकृत थी। हालांकि मारे गए यात्रियों की पहचान के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
अजीत डोभाल ने पीएम को दी जानकारी
पीएम मोदी और डोभाल
- फोटो : File Photo
आतंकी हमले के बाद पीएमओ ने इस पूरे मामले पर जानकारी लेना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार एनएसए अजीत डोवाल द्वारा पीएम मोदी को अनंगनाग में हुए हमले के विषय में जानकारी दी है।