फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack Rajpora Police station in Jammu and Kashmir

J&K: पुलवामा के राजपोरा पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

Sat, 04 Nov 2017 08:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 04 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attack Rajpora Police station in Jammu and Kashmir
Rajpora Police station - फोटो : ani
आतंकियों ने घाटी में एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में पुलिस पार्टी पर हमला किया है। सूत्रों के अनुसार हमले में पुलिस के दो जवान घायल हो गए थे जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में पुलिस स्टेशन के करीब आतंकियों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। इस हमले में दो जवान घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। शहीद पुलिसकर्मी की पहचान अब्दुल सलाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के साउथ रेंज के डीआईजी एसपी पानी ने अमर उजाला को फोन पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके से गुजर रहे आतंकियों ने नाका देख यह अंदेशा लगाया कि शायद वह पकड़े लिए जाए, जिसके चलते उन्होंने नाके पर तैनात जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसका पुलिस के जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया लेकिन कुछ देर तक दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन


पानी के अनुसार घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस हमले में घायल दो जवानों में से एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि इस हमले के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इसके साथ ही जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर फरार आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed