{"_id":"6c9311f1d4cc510609556236fc1fca36","slug":"terrorist-attack-on-police-chowki-in-pulwama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
आतंकियों ने रविवार की शाम पुलवामा में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड चौकी कंपाउंड के खाली स्थान में फटा। इसके चलते किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार शाम लगभग 6.40 बजे आतंकियों ने काकापोरा पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन, जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
कहा कि ग्रेनेड फटने के बाद जबरदस्त विस्फोट हुआ। हमले के तुरंत बाद संतरी ने कुछ फायर किए, पर हमलावर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते दुकानें बंद हो गईं। घटना की सूचना पाकर उच्च पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे।
चार दिन में आतंकियों द्वारा ग्रेनेड फेंकने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले वीरवार को सफाकदल क्षेत्र के सैकीडाफर इलाके में स्थित सीआरपीएफ कैंप पर राइफल ग्रेनेड दागकर हमले की कोशिश की गई थी।
पर निशाना चूक जाने के कारण ग्रेनेड कैंप से कुछ दूर सड़क पर जा गिरा था। हमले में एक नागरिक घायल हो गया था जबकि चार यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।