J&K: आतंकियों ने फिर बनाया सुरक्षा बलों को निशाना, एक आतंकी ढेर, एसआई शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के हजरतबल इलाके में पुलिस पार्टी को निशाना बना कर आतंकियों ने हमला किया है। इस हमलें में पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हो गया था जिसे इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शहीद पुलिसकर्मी की पहचान इमरान के रूप में हुई है। जो कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसआई की पोस्ट पर तैनात थे। हमले में शहीद एसआई इमरान को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस विभाग के कई आलाधिकारी मौके से मौजूद थे।
J&K: Wreath laying ceremony of Sub-Inspector Imran Tak, who lost his life during terrorist attack in Zakura Hazratbal. pic.twitter.com/fdqQSsJM3I
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 17, 2017
सूत्रों के अनुसार हमले के बाद आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से उनकी बंदूके भी लूटने की कोशिश की थी हालांकि सुरक्षा बलों की तत्परता के चलते उनके मंसूबे कामयाब न हो सके। हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।
सुरक्षा बलों द्वारा मारा गया आतंकी जाकिर मूसा के गुट का बताया जा रहा है। गौरतबल है कि हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
Terrorists attack police party in Zakura Hazratbal area of Srinagar. One Sub Inspector has lost his life and a PSO has been injured in the attack (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/iNqJcrPlIc
— ANI (@ANI) November 17, 2017