फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack on crpf soldiers one injured

सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, जवान शहीद

Fri, 26 Sep 2014 11:37 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack on crpf soldiers one injured

शहर के डाउन टाउन इलाके में शुक्रवार शाम अज्ञात आतंकियों ने गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। हमले में गोली लगने से एक जवान गंभीर घायल हो गया। उसे शेर ए कश्मीर सौरा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के दौरान श्रीनगर में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 21 सितंबर को आतंकियों ने नेशनल कांफ्रेंस कार्यकर्ता की नौहाटा इलाके में गोली मार कर हत्या कर दी थी। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर इलाके में सर्च आपरेशन चलाया, पर कोई आतंकी हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम डाउन टाउन इलाकेे के आलीकदल इलाके में सीआरपीएफ जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक 44वीं वाहिनी के एक जवान को गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर तब तक वह दम तोड़ चुका था। सीआरपीएफ अधिकारी के मुताबिक आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोपोर में हिजबुल के चार आतंकी दबोचे

terrorist attack on crpf soldiers one injured

उत्तरी कश्मीर में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को धर दबोचा। आतंकियों के पास से हथियार और असलाह भी बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के सोपोर इलाके में आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया था।

इसी दौरान सुरक्षा बलों ने चारों आतंकियों को दबोचा। पकड़े गए हिजबुल आतंकियों की पहचान यावर मुजफ्फर बट उर्फ यावर टांगा, शोएब उल हमीद उर्फ शोएब पीतल, अंसार बिन अल्ताफ उर्फ अंसार डार और रियाज अहमद डार की ग्रइ है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आतंकियों से दो पिस्टल, दो मैग्जीन, 14 पिस्टल राउंड और दो चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों से प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वे उत्तरी कश्मीर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश कर रहे थे।
एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed