{"_id":"57d304b54f1c1bb4613177b9","slug":"terrorist-attack-on-crpf-camp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमला
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
- फोटो : Amar Ujala
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के तहाब इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार की देर रात सीआरपीएफ के कैंप पर हमला किया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात अचानक सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन के कैंप पर आतंकियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पहले से सतर्क जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। इस हमले में किसी भी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।
उसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों अंधेरे का फायदा उठाने में कामयाब हो गए।

Trending Videos
बुधवार को सेना के काफिले पर हुआ था हमला
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
वहीं बुधवार को आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बना कर हमला किया था। इस हमले में तीन जवानों के घायल हुए थे। होने की खबर है।
इससे पहले अगस्त महीने पर बारामुला जिले में आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया था। इस हमले में सेना का एक जवान जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे।
सूत्रों की मुताबिक आतंकी कश्मीर घाटी में अपनी सक्रियता दिखाने के लिए अभी और हमले कर सकते हैं।