फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack

Jammu News: डुुडु बसंतगढ़ में देखे गए आतंकी हो सकते हैं कठुआ हमले के सूत्रधार

विज्ञापन
terrorist attack
उधमपुर। कठुआ आतंकी हमले के तार कहीं न कहीं डुडु बसंतगढ़ में 27 अप्रैल को हुए हमले से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि आतंकियों द्वारा वीडीजी की हत्या करने के बाद सुरक्षा बलों ने डुडु बसंतगढ़ में घेराबंदी कर दी थी। अब कठुआ हमले के बाद तलाशी अभियान और तेज कर दिया है।
विज्ञापन



बसंतगढ़ के लोदरा, कदवा, रायचक्क, सेरी गलां, गंडारा टॉप, नगरी टॉप, सियोजधार, ललोन गला, चनाली, प्याला, संग, मदराला, टॉप, लंबी कलाई तक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ड्रोन, खोजी कुत्तों और हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन पहाड़ी क्षेत्रों के जंगलों में गुज्जर-बकरवाल समुदाय के लोग मवेशियों के साथ डेरा जमाए हुए हैं। इनकी आड़ में आतंकी लगातार ठिकाने बदल रहे हैं और हथियारों के दम पर गुज्जर समुदाय के लोगों को डरा धमका कर अपने खाने पीने की व्यवस्था कर रहे हैं। जब तक सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी प्राप्त होती है तब तक आतंकी अपना ठिकाना बदल चुके होते हैं। डुडु बसंतगढ़ आतंकी हमले के बाद एडीजीपी आनंद जैन ने दो आतंकी समूहों से जुड़े लगभग 10 से 12 आतंकियों के होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन




--------



कठुआ और उधमपुर के डुडु बसंतगढ़ में आतंकी मौजूद हैं। कठुआ में सैन्य काफिले पर हमले के तार डुडु बसंतगढ़ में हुई आतंकी मुठभेड़ से जुड़े हुए हैं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। डुडु बसंतगढ़ और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। उम्मीद है कि सुरक्षाबलों को जल्द सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- जोगिंद्र सिंह, एसएसपी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed