फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist attack

Jammu News: चुनाव के बीच राजोरी में आतंकी हमला, सरकारी कर्मी की हत्या

विज्ञापन
terrorist attack
घात लगाकर बैठे थे आतंकी, नमाज पढ़कर निकलते ही ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां
विज्ञापन




एक दिन पहले राजोरी में आठ आईईडी समेत हथियारों का भारी जखीरा हुआ था बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। लोकसभा चुनाव के बीच जिले में आठ आईईडी समेत हथियारों का भारी जखीरा बरामद होने के एक दिन बाद शाहदरा शरीफ इलाके में आतंकियों ने हमला कर दिया। मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे समाज कल्याण विभाग के एक कर्मचारी की पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना कुंडा टोपा गांव में सोमवार रात करीब 8:30 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, राजोरी में तैनात समाज कल्याण विभाग के जूनियर असिस्टेंट मोहम्मद रजाक कुंडा टोपा गांव की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उसे देखते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसानीं शुरू कर दीं। गोलियां लगते ही वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी भाग निकले। गोलियों की आवाज सुन कर जब परिवार के लोग बाहर निकले तो रजाक खून से लथपथ गिरा पड़ा मिला। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक रजाक के पांच बच्चे हैं जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा सुरक्षा बल मौके की ओर रवाना हो गए। गांव में दाखिल होने में सुरक्षा बलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा बलों को यह अंदेशा है कि कहीं भारी नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आतंकी घात न लगाए हों और मौके पर पहुंचते ही हमला न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

मृतक के छोटे भाई टीए जवान को निशाना बनाने आए थे आतंकी
बताते हैं कि आतंकी रजाक के छोटे भाई ताहिर चौधरी उर्फ लाल हुसैन को निशाना बनाए आए थे जो सेना की टेरीटोरियल आर्मी में हैं। अनजाने में उन्होंने रजाक को अपनी गोलियों का निशाना बना डाला। आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही ताहिर को परिवार वालों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।


12 साल पहले पिता को भी आतंकियों ने गला रेत कर मार डाला था
बताया जा रहा है कि रजाक के पिता मोहम्मद अकबर की भी 12 साल पहले आतंकवादियों ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी। उसके बाद ही रजाक को अपने पिता की जगह एसआरओ 143 में नौकरी मिली थी। रजाक का परिवार शुरू से ही आतंकवादियों के निशाने पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed