फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack in Jammu and Kashmir, a policeman martyr

J&K: यारीपोरा में आतंकी हमला, तीन आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस कर्मी शहीद

Wed, 26 Jul 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 26 Jul 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Terrorist attack in Jammu and Kashmir, a policeman martyr
फाइल
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा इलाके में बुधवार को आतंकी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया। शहीद की शिनाख्त गोहर अहमद तांत्रे निवासी कुज्जर (कुलगाम) के रूप में हुई है। तांत्रे की शोपियां में स्पेशल आपरेशन ग्रुप के साथ तैनाती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात आतंकियों ने पुलिस कर्मी तांत्रे पर उस समय नजदीक से गोलियां चलाईं, जब वह छुट्टी कर कांजीकुल्ला पुल पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। घटना उनके घर से करीब तीन किलोमीटर पहले हुई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि आईजीपी कश्मीर मुनीर खान ने की है। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस और सुरक्षा बलों ने घेर लिया। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में पिछले दिनों कई आतंकी सुरक्षा बलों ने मार गिराए हैं। इसी से बौखला कर आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले अच्छाबल में आतंकी हमले में एसएचओ समेत छह पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। आतंकियों ने करीब से गोलियां चलाईं थीं, जिससे शहीदों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे।


इसके अलावा डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित को भी पीट-पीट कर मार डाला था। इससे पहले पुलिस ने अपने कर्मियों को एक एडवाइजरी भी जारी की थी, जिसमें यह निर्देश दिया गया था कि वे कुछ दिन के लिए अपने घरों में न जाएं और अगर जाना ही पड़े तो पूरी तरह मुस्तैद रहें, क्योंकि आतंकी पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed