{"_id":"6887d76d5b1dc6778c08d130","slug":"terrorist-associate-arrested-with-huge-cache-of-weapons-in-kralpora-srinagar-news-c-264-1-sr11002-104647-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: क्रालपोरा में भारी मात्रा में हथियारों के साथ आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: क्रालपोरा में भारी मात्रा में हथियारों के साथ आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुपवाड़ा के क्रालपोरा में हथियारों के साथ पकड़ा गया आतंकी सहयोगी। स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के क्रालपोरा में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सुरक्षाबलों ने सोमवार को क्रालपोरा के चौकीबल स्थित मारसरी गांव में एक संयुक्त कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) के दौरान आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया, यह अभियान सेना की 5 पैरा, 160 टेरीटोरियल आर्मी (टीए), 98 बटालियन सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) क्रालपोरा और पुलिस स्टेशन क्रालपोरा द्वारा क्षेत्र में एक आतंकवादी सहयोगी की गतिविधि के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त रूप से शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान वली मोहम्मद मीर निवासी मारसरी नामी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ, जिसमें एक एके-56 राइफल, तीन एके-56 मैगज़ीन, 1150 एके-56 राउंड गोला-बारूद और 17 यूबीजीएल ग्रेनेड शामिल हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के लिए एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों तक हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में शामिल था। क्रालपोरा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।