{"_id":"5b6b22ae4f1c1b61508b7c42","slug":"terrorist-arrested-with-grenades-from-gandhi-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 15 अगस्त समारोह में करने वाले थे बड़ा धमाका, वीआईपी थे निशाने पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 15 अगस्त समारोह में करने वाले थे बड़ा धमाका, वीआईपी थे निशाने पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आंतकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात जाकिर मूसा ग्रुप के आतंकियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आसपास व अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले करने की साजिश रची थी। कई जगह धमाके करने थे। यह खुलासा जम्मू के गांधीनगर से मिले ग्रेनेड के मामले में अलकायदा संबंधित अंसार गजवात-उल-हिंद के आतंकी गुलाम हसन वानी ने पूछताछ के दौरान किया है। वानी की निशानदेही पर बुधवार को भी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के छापे जारी रहे। फिलहाल, पुलिस को कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं हुई है।
विज्ञापन
वानी ने यहां खुफिया एजेंसियों को पूछताछ में बताया कि आठ ग्रेनेड दिल्ली की बस से उतरते ही उसे किला मस्जिद के पास ले जाना था। मस्जिद के पास ही उसे अन्य व्यक्ति से मिलना था, जिसे वह जानता नहीं है। उसे इतनी सूचना है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अलग -अलग जगहों पर धमाके कराए जाने थे। ये धमाके समारोह स्थल से दूर करने थे क्योंकि समारोह स्थल के आसपास विस्फोटक लेकर घूमना आसान नहीं था।
विज्ञापन
आतंकी से खुफिया एजेंसियां, जम्मू पुलिस, दिल्ली पुलिस विशेष सेल के दो अधिकारी सुशांत त्रिपाठी और भूपेंद्र सिंह, सेना के अधिकारी और अन्य एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। गुलाम हसन से सेफ हाउस में पूछताछ की जा रही है। उसके संपर्क में जाकिर मूसा गुट के दूसरे नंबर के कमांडर रेहान था। गुलाम हसन मोबाइल बदल-बदल कर रेहान से संदेश लेता था। उसके मोबाइल के रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है। हाईटेक मोबाइल का उपयोग करने के कारण मोबाइल रिकार्डिंग को देखने के लिए इसे दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
आतंकी गुलाम हसन वानी जम्मू में पिछले शुक्रवार को ही पहुंच गया था। जम्मू के गुज्जर नगर में रात के समय में एक होटल में ठहरा और रात दो बजे के करीब होटल से निकला। सूत्रों के अनुसार गुलाम हसन अवंतीपोरा से ट्रेन से बनिहाल पहुंचा। बनिहाल से वह टैंपो से जम्मू पहुंचा। होटल से निकलकर सीधे बस स्टैंड गया। बस स्टैंड में उसे अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने कोडवर्ड सुनाया और एक बैग थमा दिया। वह वापस होटल में ग्रेनेड भरे बैग और रुपये लेकर पहुंचा। शाम तक वह होटल में ठहरा और चेकआउट करने के बाद पैदल ही निकला।
जम्मू के होटल में रुका था आतंकी
terrorist
गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट पार्क में पहुंचने के बाद वह बस में चढ़ने की तैयारी में था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने होटल का रिकार्ड भी खंगाला, जिसमें गुलाम हसन ने अपनी पहचान सही लिखवाई। उसके आधार कार्ड पर भी सही नाम निकला। पुलिस ने होटल स्टाफ से भी पूछताछ की। होटल स्टाफ ने भी आधार कार्ड के आधार पर गुलाम हसन को कमरा दे दिया। पुलिस जांच कर रही है कि बस स्टैंड में ग्रेनेड का बैग देने वाला ओवर ग्राउंड वर्कर कौन है।
परेड के पास भी बनवा लिए थे
नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर हमले और समारोह स्थल के अंदर हालात पर नजर रखने के लिए कुछ संदिग्धों ने पास भी बनवा लिए थे। पास बनाने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और अलर्ट हो गई है। दिल्ली में आठ ग्रेनेड को दागने की साजिश के तहत कई ठिकाने आतंकी निशाने पर हैं।
परेड के पास भी बनवा लिए थे
नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर हमले और समारोह स्थल के अंदर हालात पर नजर रखने के लिए कुछ संदिग्धों ने पास भी बनवा लिए थे। पास बनाने की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस और अलर्ट हो गई है। दिल्ली में आठ ग्रेनेड को दागने की साजिश के तहत कई ठिकाने आतंकी निशाने पर हैं।