फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorist arrested in jammu with eight hand grenade big attack neutralised on independence day

जम्मू से दिल्ली जाने वाली बस में 8 ग्रेनेड के साथ आतंकी गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस था निशाना

Mon, 06 Aug 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 06 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
terrorist arrested in jammu with eight hand grenade big attack neutralised on independence day
हैंड ग्रेनेड - फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार की देर रात पुलिस ने जम्मू से नई दिल्ली जा रही बस से एक आतंकी को आठ ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया। इससे जम्मू और दिल्ली में ब्लास्ट किए जाने थे। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। पकड़े गए आतंकी से उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।  
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार देर रात, जम्मू से नई दिल्ली जा रही एक बस की तलाशी के दौरान आतंकी इरफान हुसैन वानी निवासी डंगरपोरा (श्रीनगर) को दबोचा गया। एसओजी की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर खुफिया विंग के साथ मिलकर इस अभियान को चलाया। खुफिया विंग को पहले से ही सूचना थी कि बस से इरफान कुछ हथियार लेकर जा रहा है। 
विज्ञापन


गांधीनगर में कान्वेंट स्कूल के सामने ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से हाईवे पर अचानक पुलिस टीम पहुंची और बस को रुकवाया। बस के यात्रियों के सामान की जांच की। इस दौरान एक बैग बरामद किया, जिसे इरफान ने अपने पास ही रखा हुआ था। इरफान जम्मू कैसे पहुंचा और उसने ग्रेनेड कहां से मिले, इसकी पूछताछ देर रात तक जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, इरफान कहीं भी किसी जगह पर ग्रेनेड को दाग सकता था। वह बस यात्रियों को भी टारगेट कर सकता था। खुफिया विभाग की टीम और एसओजी इस मामले में पूछताछ कर रही है कि उसका टारगेट क्या था।


सूत्रों के अनुसार इरफान का टारगेट जम्मू या नई दिल्ली हो सकता है। स्वतंत्रता दिवस में अभी दस दिन बाकी है। ऐसे में उसका टारगेट कहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह तो नहीं था। इन ग्रेनेड को दागने के लिए अन्य साथी भी होंगे, इसकी जांच की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed