{"_id":"620371da83af4a31872aae3f","slug":"terrorist-arrested-in-ied-blast-conspiracy-in-lucknow-used-to-include-terrorists-in-the-organization","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की कार्रवाई: लखनऊ में आईईडी ब्लास्ट की साजिश में अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, दहशतगर्दों को संगठन में करता था शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की कार्रवाई: लखनऊ में आईईडी ब्लास्ट की साजिश में अलकायदा का आतंकी गिरफ्तार, दहशतगर्दों को संगठन में करता था शामिल
Wed, 09 Feb 2022 01:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:19 PM IST
सार
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूपी एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) एटीएस थाना गोमतीनगर में 11 जुलाई, 2021 को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
एनआईए की टीम की कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आतंकी गतिविधियों के साथ आईईडी ब्लास्ट की साजिश रचने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अल कायदा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तौहीद अहमद शाह पुत्र बशीर अहमद शाह निवासी अकबर कॉलोनी, मछुआ चाडूरा (बडगाम) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूपी एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) एटीएस थाना गोमतीनगर में 11 जुलाई, 2021 को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोपियों ने आतंकी संगठन अल कायदा से संबद्ध एजीएच (अंसार गजवातुल हिंद) के लिए सदस्यों की भर्ती करने और लखनऊ में आतंकवादी कृत्यों को करने के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन
इससे पहले एनआईए ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ पांच जनवरी, 2022 को आरोप पत्र दायर किया गया था।
प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी तौहीद एजीएच के नाम पर भर्ती और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश का मास्टर माइंड था, जिसमें यूपी में हमलों के लिए इस्तेमाल होने वाले हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की खरीद भी शामिल है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन