जानिए, क्या है आतंकी अबू दुजाना की पहली ख्वाहिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कर के खूंखार आतंकी अबू कासिम के मारे जाने के बाद अबू दुजाना को कश्मीर में लश्कर की कमान सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी की शुरुआत अबू दुजाना बाबा गुलाम शाह बडशा की दरगाह में माथा टेक कर करना चाहता है।
यूं कहें कि दुजाना दरगाह में माथा टेक कर आतंक फैलाना चाहता है। यह दरगाह राजोरी जिले के थन्नामंडी में स्थित शहादरा शरीफ की है। वह पूरी कोशिश में है कि दरगाह तक पहुंचे, लेकिन अबू के आने की सूचना भारतीय खुफिया एजेंसियों के पास पहुंच गई है।
कासिम के बाद दुजाना कश्मीर में लश्कर का सबसे बड़ा हथियार है। जिस पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी की जा चुकी है। बताते चलें कि अबू दुजाना कश्मीर में अबू कासिम के बाद दूसरे नंबर पर था। अबू कासिम को कुछ दिन पहले भारतीय सुरक्षा बलों ने मारा गिराया था।
शोपियां में होने की खबर
अबू कासिम कई हमलों में शामिल था। पीओके से घुसपैठ करके आने वाले आतंकियों को हमले करने के लिए मंजिल तक पहुंचाने में अबू कासिम ही मदद करता था।
अबू कासिम के मरने के बाद लश्कर ने अबू दुजाना को इसकी कमान सौंप दी। कुछ दिन पहले वह सेना के घेरे में फंस चुका था, लेकिन चकमा देकर फरार हो गया।
सूत्रों का कहना है कि अबू दुजाना इस समय सबसे ज्यादा शोपियां जिले में सक्रिय है। इस क्षेत्र में इस समय बर्फबारी हो चुकी है। शोपियां, पुंछ और राजोरी जिले एक साथ लगते हैं।
इसलिए इन तीनों क्षेत्रों में इसका आना-जाना है। सूत्रों का कहना है कि अबू कासिम का भी इन क्षेत्रों में आना-जाना था। वह भी शहादरा शरीफ में कई बार माथा टेक चुका था।