फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   terrorism in jammu kashmir

Jammu News: एनआईए और पुलिस मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेगी

विज्ञापन
terrorism in jammu kashmir
एनआईए के डीजीपी सदानंद बसंत और जम्मू कश्मीर के डीजीपी आर आर स्वैन: स्रोत पुलिस
जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेगी। जांच में सहयोगात्मक प्रयासों को और मजबूत करने व ऐसी नापाक गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस उद्देश्य से सोमवार को एनआईए के डीजी सदानंद बसंत दाते और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी आरआर स्वैन के बीच मुलाकात हुई। इस अवसर पर एनआईए और पुलिस के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस और एनआईए के बीच स्थायी समर्थन, संसाधन और समन्वय सुनिश्चित करेने पर जोर दिया गया। डीजीपी ने कहा कि यह सहयोगात्मक दृष्टिकोण जांच दक्षता को और बढ़ाएगा और आतंकवाद विरोधी अभियान की समग्र प्रभावकारिता को बढ़ाएगा। एडीजीपी एमके सिन्हा, एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था विजय कुमार, एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन, एडीजीपी सीआईडी नीतीश कुमार, आईजीपी एनआईए विजय सखारे, डीआईजी एनआईए अमित कुमार, एसपी एनआईए जम्मू संदीप चौधरी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed