{"_id":"61d5f8d263b98169d13c2268","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2513299142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 26 से पहले पुलवामा दोहराने की फिराक में आतंकी, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 26 से पहले पुलवामा दोहराने की फिराक में आतंकी, अलर्ट जारी
Thu, 06 Jan 2022 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:30 AM IST
सार
आतंकी जाहिद अहमद वानी इस दल की कमान संभाले हुए है। इसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने पुलिस और सेना समेत तमाम सुरक्षाबलों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में फिर से 26 जनवरी से पहले पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश रची जा रही है। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी ऐसा करने की फिराक में हैं। पुलवामा में तीन आतंकियों का दल इसकी तैयारी में है, जिसमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी है। आतंकी जाहिद अहमद वानी इस दल की कमान संभाले हुए है। इसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने पुलिस और सेना समेत तमाम सुरक्षाबलों को अलर्ट किया है। आतंकी गणतंत्र दिवस से पहले ऐसा करना चाहते हैं, ताकि कश्मीर में माहौल खराब किया जा सके।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अलर्ट जारी करने के साथ कुछ अन्य जानकारियां भी दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा के 8 आतंकी राजोरी और पुंछ जिलों की एलओसी के उस पार पीओके में एक गांव में डेरा डाले बैठे हैं। इन आतंकियों के साथ दो गाइड भी हैं। जो 4-4 आतंकियों के दल के साथ हैं। यह आतंकी फिराक में हैं कि कब इन्हें घुसपैठ का मौका मिले और वह इस पार आएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर गोली के घाव
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि आतंकी जम्मू, सांबा और कठुआ में सैन्य कैंपों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के ठिकानों पर हमला कर सकते हैं। यह आतंकी अंतरराष्ट्रीय सीमा सांबा और कठुआ से घुसपैठ की फिराक में हैं। ऐसा ही एक प्रयास तीन दिन पहले ही बीएसएफ ने अरनिया में नाकाम किया है। खुफिया एजेंसियों ने सेना और पुलिस को इसे लेकर अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं। बता दें कि बीएसएफ के आईजी भी कह चुके हैं कि सीमा पर आतंकियों के 4 दल सक्रिय हैं। जो घुसपैठ करना चाहते हैं। 26 जनवरी से पहले यह दल बड़ा हमला करने की फिराक में है।