{"_id":"61d35ab474f0922d436fa3a0","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu251181751","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठिया डेढ़ घंटे तक करता रहा रेकी, कैमरो से देखते रहे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठिया डेढ़ घंटे तक करता रहा रेकी, कैमरो से देखते रहे जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अरनिया में पाकिस्तानी घुसपैठिए को करीब डेढ़ घंटे तक घूमते हुए देखने के बाद ढेर किया गया। घुसपैठिया 12 बजे से लेकर 1.17 मिनट तक बॉर्डर पर सक्रिय था। इसको बीएसएफ के जवान कैमरों में देख रहे थे। वह बार बार सीमा के पास आने का प्रयास कर रहा था और पीछे छुपे आतंकियों को इशारा कर रहा था। घुसपैठिया जैसे ही तारबंदी के 10 मीटर के पास पहुंचा तो इसको गोली मारकर मार गिराया गया।
सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने घुसपैठिए को सरहद की स्थिति जांचने के लिए भेजा था। घुसपैठिया इस पार आने में कामयाब होता तो आतंकी भी उसके पीछे घुसपैठ की फिराक में थे, लेकिन इस तरफ बीएसएफ साजिश पर लगातार नजर बनाए हुए थी। यहीं नहीं, जैसे ही घुसपैठिए पर गोली चली तो पाकिस्तानी रेंजरों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। जबकि इससे पूर्व घुसपैठिए के मारे जाने पर पाकिस्तानी की ओर से गोलीबारी नहीं की जाती है। कुछ समय पहले सीमा पर मारी गई महिला घुसपैठिए को गोली मारने पर फायरिंग नहीं की गई थी। लेकिन अरनिया में घुसपैठिए के मारे जाने पर पाकिस्तानी रेंजरों ने 32 रांउड फायरिंग की। बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजरों की गोलीबारी के बावजूद शव बरामद कर लिया।
---
खेप छोड़कर भाग गए आतंकी
रिसीवर की तलाश में पुलिस, टारगेट कीलिंग के लिए श्रीनगर ले जाने की आशंका
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हेरोइन और हथियारों की खेप का कनेक्शन कश्मीर से जुड़ रहा है। खुफिया सूत्रों के अनुसार इस खेप के लिए किसी रिसीवर को लेेने आना था, जिसके आने से पहले ही बीएसएफ ने भंडाफोड़ कर दिया। हथियारों में मिलीं एके47 और पिस्टल बिल्कुल नई हैं। कश्मीर घाटी में की गईं टारगेट किलिंग में पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में इस खेप को टारगेट किलिंग से जुड़ी साजिश के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब उस रिसीवर का पता लगाने में जुट गई हैं, जो हेरोइन और हथियारों की खेप लेकर आतंकियों तक जाने वाले था। वहीं, हेरोइन बरामद होने से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी का खेल फिर उजागर हुआ है।
विज्ञापन
---
मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाल रहीं एजेंसियां
सूत्रों का कहना है कि रविवार से लेकर सोमवार तक सरहदी क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबरों की काल डिटेल खंगाली जा रही है। पता लगाया जाए कि उक्त क्षेत्र से कहीं पाकिस्तान में कोई सोशल नेटवर्किंग साइट या फिर नंबर से बात तो नहीं हुई। एसएसपी सांबा अभिषेक महाजन का कहना है कि इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि इस खेप को लेने के लिए रिसवीर इलाके में था या अभी भी मौजूद है। तकनीकी मदद से इसका पता लगाया जा रहा है।
---
26 जनवरी से पहले हमले की फिराक में आतंकी
आतंकी संगठन 26 जनवरी से बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। चमलियाल में बरामद खेप इस बात की ओर इशारा कर रही है कि आतंकी किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। इसे देखते हुए बीएसएफ ने पूरी सीमा पर अलर्ट जारी किया है। जवानों से कहा गया है कि रात के समय गश्त को बढ़ा दें। कोहरे के बीच भी उस पार पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। एंटी टनल अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है।