फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorism: A terrorist killed in Anantnag encounter will have a DNA test, suspected to be involved in Pulwama attack

आतंकवाद: अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी का होगा डीएनए टेस्ट, पुलवामा हमले में शामिल होने की जताई जा रही आशंका

Sat, 01 Jan 2022 03:23 PM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 01 Jan 2022 03:23 PM IST
सार

कश्मीर आईजी ने बताया कि अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। इस मरे हुए आतंकी का कनेक्शन पुलवामा अटैक से बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Terrorism: A terrorist killed in Anantnag encounter will have a DNA test, suspected to be involved in Pulwama attack
आईजी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

कश्मीर आईजी विजय कुमार ने शनिवार को बताया कि अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए तीन में से एक आतंकी का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी साल 2019 में हुए पुलवामा अटैक में शामिल था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। 
विज्ञापन

आईजी विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में से एक का चेहरा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के शीर्ष कमांडर समीर डार से मिल रहा है। समीर डार पुलवामा आतंकी हमले का अंतिम जिंदा आतंकवादी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी हादसा: चीखपुकार के बाद जमीन पर गिरते गए लोग, रौंदते हुए भीड़ आगे बढ़ती रही, घायलों की जुबानी आप भी जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने एक ट्वीट कर डीएनए सैंपल की जांच कराए जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा है कि साउथ कश्मीर के नौगाम डोरू इलाके में हुए मुठभेड़ में ढेर हुए तीनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शाह और सुल्हान और एक अन्य आतंकी सुहैल राठेर श्रीनगर के जेवन में हुए आतंकी हमले में भी शामिल थे। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हुए थे और 11 से ज्यादा घायल हुए थे। सुहैल को पंथा चौक पर हुए एक अलग एनकाउंटर में ढेर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed